नृसिंह वाटिका आश्रम में संघ पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट, संगठनात्मक विषयों पर चर्चा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

रायवाला । नृसिंह वाटिका आश्रम, रायवाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह गजा (टिहरी गढ़वाल) ज्योति प्रसाद पंत तथा संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह पुण्डीर ने नृसिंह पीठाधीश्वर एवं सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा हुई।
इस अवसर पर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान और मनोबल को बनाए रखने पर बल देते हुए भगवान श्री नृसिंह देव एवं भगवान बद्रीनाथ से सभी कार्यकर्ताओं के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और राष्ट्रसेवा के संकल्प की सफलता की कामना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!