टिहरी 22 जुलाई 2026 । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जनगणना – 2027 का प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा द्वितीय चरण का कार्य जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (District Census Handbook-DCHB) के प्रकाशन सम्बन्धी कार्यों हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें विभिन्न तहसीलो व नगर पंचायत के चार्ज अधिकारी सहित सहयोगी कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा ताकि उन्हें कार्य करने में कोई दिक्कत न हो । उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी कार्मिकों को टीम वर्क व समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ।
द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण में तहसील कीर्तिनगर, घनसाली व बालगंगा तथा नगर पंचायत घनसाली, चमियाला व कीर्तिनगर के चार्ज आधिकारियों, क्षेत्रीय अधिकारियों एवं राजस्व उपनिरीक्षकों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के संकलन की कार्यप्रणाली, ग्राम एवं नगर स्तर पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के अद्यतन अभिलेखीकरण, संबंधित प्रपत्रों व आंकड़ों के सत्यापन तथा अन्य प्रक्रियात्मक एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्यों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिश निर्देश सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय, उत्तराखण्ड द्वारा नामित मास्टर ट्रेनर पंकज सिंह एवं नीरज कुमार साहित प्रशासनिक अधिकारी केशाब गैरोला व जिला कार्यालय के कार्मिक तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे ।




