Ad image

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने कुलपति

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल/देहरादून, 22 जुलाई। श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल के नए कुलपति के रूप में प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने बुधवार को आदेश जारी किए।

जारी आदेश के अनुसार, प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन की नियुक्ति श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय अधिनियम-2011 के प्रावधानों के तहत चयन समिति की संस्तुति पर की गई है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष, 68 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

बता दें कि प्रो. महाजन वर्तमान में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला में वरिष्ठ प्रोफेसर एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र का लंबा अनुभव है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व कुलपति प्रो. एन.के. जोशी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय में अंतरिम व्यवस्था लागू थी। नए कुलपति की नियुक्ति से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!