(गजा से डी पी उनियाल)
टिहरी गढ़वाल 22 जुलाई। कोटेश्वर बांध परियोजना के महा प्रबंधक द्वारा जन प्रतिनिधियों की तीन सूत्रीय मांग पर सकारात्मक समाधान नहीं करने पर कोटेश्वर बांध के निकट चक्का जाम करने के लिए सुबह ही भारी संख्या में क्वीली, पालकोट, धार अकरिया पट्टी के जन प्रतिनिधि कोटेश्वर बांध के निकट पहुंचे, कोटेश्वर बांध प्रभावित क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने परियोजना के अधिकारियों की बसों को सड़क पर ही रोक दिया, जन प्रतिनिधियों ने कहा कि बांध प्रभावित क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा की जा रही है, काफी देर तक चले चक्का जाम के बाद सामाजिक दायित्व ( सी एस आर मद) के अधिकारी मखलोगा व गिरीश उनियाल ने जन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की, टी एच डी सी कोटेश्वर बांध अधिकारियों ने एक सप्ताह का समय मांगते हुए आश्वासन दिया कि महा प्रबंधक ऋषिकेश के साथ शिष्ट मंडल की वार्ता करायी जायेगी, जिसमें सी एस आर मद को वरियता मे निकटवर्ती क्षेत्रों में देने, स्थानीय बेरोजगारों को कम्पनी मे बरियता देने, कोटेश्वर महादेव मंदिर जाने वाली सडक का कार्य करने, सी एस आर मद से महाविद्यालय पोखरी के छात्रों के लिए बस सेवा उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में तय किया गया कि शीघ्र ही अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की बैठक एक सप्ताह के अन्तर्गत रखी जायेगी, जन प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि समय सीमा के अन्तर्गत बैठक नहीं हुई तो पुनः चक्का जाम किया जायेगा, वार्ता के दौरान तहसीलदार गजा राजेन्द्र गुनसोला, राजस्व उप निरीक्षक चाका नरेंद्र सिंह राणा, पोखरी श्रीमती प्रमिला पठोई भी उपस्थित रहे, जन प्रतिनिधियों की ओर से वार्ता करने व चक्का जाम करने वालों मे जिला पंचायत सदस्य चाका जोत सिंह असवाल, गजा ताजबीर सिंह खाती, धन सिंह सजवाण प्रधान सैण, मुकेश चौहान मणगांव, अनिल असवाल अमसारी गाँव, सुरेंद्र सिंह लवा, रजनी देवी, निर्मला देवी, मंजू रावत, मंगेश उनियाल, फ्योंला देवी, ईश्वरी प्रसाद पूर्व जेष्ठ प्रमुख, मुकेश विजल्वाण, पूर्व क्षेत्र पंचायत ज्योति पंत, पूर्व प्रधान दिनेश उनियाल, दिनेश विजल्वाण, सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र राज, दीपक पंत, मोहन पुंडीर, महाबीर चौहान, विरेंद्र पंत, सहित कई अन्य लोग भी शामिल रहे। जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल ने बताया कि कोटेश्वर बांध परियोजना के अधिकारी समस्याओं के समाधान के बजाय उपेक्षा कर रहे हैं।




