शिमला में महसूस किए गए भूकंप के झटके दहशत से सहमे लोग

Govind Pundir
1 Min Read
Closeup of a seismograph machine earthquake
खबर को सुनें

शिमला।   हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भूकंप का झटका महसूस होने पर कई लोग अपने घरों से बाहर निकले। गुरुवार शाम करीब 7:47 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई पर था।

हालांकि भूकंप के किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का झटका महसूस होने पर कई लोग अपने घरों से बाहर निकले। हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। ये क्षेत्र सिस्मिक जोन पांच में आते हैं जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्र जोन चार के तहत आते हैं। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!