टिहरी गढ़वाल 23 जुलाई। उत्तराखंड सरकार के “सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत उप जिला चिकित्सालय (एसडीएच) नरेंद्र नगर में गुरुवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर मरीजों से संवाद किया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया।
स्वास्थ्य मंत्री ने विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम का उत्साहवर्धन करते हुए जनहित में इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।
शिविर में 205 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को विभिन्न रोगों संबंधी परामर्श, आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुचैता जैन, चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि “सरकार जन-जन के द्वार” अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के करीब पहुंचाना है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ उपचार के लिए अनावश्यक रूप से बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार जन-जन के द्वार: नरेंद्र नगर में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 205 मरीजों को मिला उपचार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



