Ad image

200 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर टिहरी पुलिस ने मथुरा से गुमशुदा महिला व मासूम बच्ची को सकुशल बरामद किया

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 जुलाई। कोतवाली मुनिकीरेती पुलिस ने गुमशुदा महिला और उसकी दो वर्षीय पुत्री को उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में की गई।
जानकारी के अनुसार, तपोवन निवासी महिला 15 जुलाई को अपनी दो वर्षीय पुत्री के साथ घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों की शिकायत पर 21 जुलाई को मुनिकीरेती थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई।
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा तकनीकी और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया। आखिरकार महिला और बच्ची को ग्राम रेहड़ा, थाना बरसाना, जनपद मथुरा (उत्तर प्रदेश) से सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्य आरक्षी भीम दत्त शर्मा और महिला आरक्षी आशा रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!