Ad image

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में अमर शहीद श्री देव सुमन को भावभीनी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 जुलाई। उत्तराखंड के अमर क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन की पुण्यतिथि पर शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा अमर शहीद श्री देव सुमन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने श्री देव सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध उनका अडिग संघर्ष तथा मातृभूमि के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान आज भी प्रत्येक भारतीय, विशेषकर उत्तराखंड के युवाओं के लिए राष्ट्रसेवा, स्वाभिमान और साहस का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से श्री देव सुमन के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
डॉ. शुभम उनियाल ने श्री देव सुमन के जीवन, व्यक्तित्व एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। वहीं डॉ. चंचल गोस्वामी ने श्री देव सुमन के शिक्षा, साहित्य एवं जनजागरण के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए उनके विचारों की समकालीन प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी गुसाईं ने किया। इस अवसर पर डॉ. डी.पी.एस. भंडारी, डॉ. राजपाल सिंह रावत, डॉ. पी.सी. पैन्यूली, डॉ. हिमानी पंत, डॉ. रंजना सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में सभी ने अमर शहीद श्री देव सुमन के आदर्शों पर चलने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!