Ad image

कारगिल विजय दिवस पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में वीर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके शौर्य, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने वीर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा युवाओं को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है।
इस अवसर पर डॉ. राजपाल रावत, डॉ. पुष्पा पवार, डॉ. हिमानी तथा डॉ. कमलेश पांडे सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी सहभागिता करते हुए शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!