लम्बगांव में दवा दुकानों का संयुक्त निरीक्षण, अनियमितता पर दो फर्मों के संचालन पर रोक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

औषधि नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, दो मेडिकल स्टोरों पर वैधानिक कार्रवाई

टिहरी गढ़वाल, 28 जुलाई 2026 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सी.पी. नेगी, औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा एवं पुलिस विभाग द्वारा लम्बगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान औषधि विक्रय फर्मों में सीसीटीवी व्यवस्था, औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, भंडारण तथा अन्य वैधानिक अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दो औषधि विक्रय फर्मों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उनके क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

इसके अतिरिक्त, जिन फर्मों में अन्य अनियमितताएं पाई गईं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए तथा निर्धारित समयावधि में आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन द्वारा बताया गया कि जनहित में औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण एवं औषधि नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु ऐसे संयुक्त निरीक्षण अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!