Ad image

कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 30 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के निर्देशानुसार कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत गंगोत्री यात्रा मार्ग पर संचालित लंगरों एवं भंडारों का खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद टिहरी के अंतर्गत बागबाट, गाजणा, आमसेरा, नागणी, फकोट सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित कांवड़ सेवा लंगरों एवं भंडारों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।

सभी भंडारा संचालकों को श्रद्धालुओं को स्वच्छ, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही कालातीत (एक्सपायरी) खाद्य पदार्थों का किसी भी स्थिति में उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण के दौरान मिठाई, सब्जी, आटा, दाल, चावल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लगभग 20 नमूने एकत्रित कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) प्रमोद रावत ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई भी की जाएगी।

निरीक्षण दल में सहायक आयुक्त प्रमोद रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान तथा सहायक श्रीचंद कुमाई उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!