Ad image

बैठक में मानदेय से वंचित शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर मानदेय देने की मांग

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद देहरादून की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को गांधी इंटर कॉलेज देहरादून में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। संचालन जिला मंत्री विजय पाल सिंह जंगवान ने किया।
बैठक में शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन की सदस्यता अभियान, आगामी जनपदीय एवं प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों के साथ ही शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में शिक्षकों ने सरकार से वर्षों से मानदेय से वंचित शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र मानदेय उपलब्ध कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण संबंधित शिक्षकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को इस मामले में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
इसके अलावा तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, तदर्थ नियुक्तियों, मानदेय में वृद्धि, अक्टूबर 2005 की पेंशन व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं तथा तदर्थ सेवाओं को चयन एवं पदोन्नति में उचित लाभ दिए जाने की मांग भी उठाई गई।
बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवं प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने संगठन को आश्वस्त किया कि लंबित मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार नौटियाल ने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यदि लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर विचार करने को बाध्य होगा।
बैठक में संरक्षक आरसी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, जिला कोषाध्यक्ष ललित मोहन सकलानी, विजय प्रसाद भट्ट, सावित्री चंद, संध्या डंगवाल, संजू सकलानी, धनंजय उनियाल, महावीर सिंह मेहता, राजेंद्र रावत, गिरीश सेमवाल, विजय बुटोला, एसके त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह, यमुना नौटियाल, संजीव जोशी, नरेश कोटनाला, राजेंद्र ग्वाड़ी, उपेंद्र बहुगुणा, मनीष राणा, कुलदीप जोशी, हिमांशु वर्मा, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!