देहरादून 3 अगस्त। नृसिंह पीठाधीश्वर एवं सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) स्वामी रसिक महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेशहित, जनहित और धार्मिक महत्व के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
स्वामी रसिक महाराज ने आगामी अर्धकुंभ मेले को देखते हुए रायवाला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित गंगा घाट निर्माण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इससे देहरादून मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को रायवाला में ही गंगा स्नान की सुविधा मिलेगी और हरिद्वार में यातायात का दबाव भी कम होगा।
उन्होंने खांड गांव क्षेत्र में दो मठों के बीच स्थित शराब की दुकान को उसके सरकारी आवंटित स्थान प्रतीतनगर ग्राम पंचायत में स्थानांतरित करने की मांग रखी। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण, वेतन वृद्धि और राज्य सैनानी का सम्मानजनक दर्जा देने का विषय भी उठाया।
स्वामी रसिक महाराज ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में कम से कम पांच संत-महात्माओं को नामित सदस्य बनाए जाने तथा भाजपा के लंबे समय से समर्पित कार्यकर्ताओं को जिला योजना समितियों में सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने का सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और जनहित एवं प्रदेशहित में आवश्यक कार्यवाही का सकारात्मक आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री धामी से स्वामी रसिक महाराज की शिष्टाचार भेंट, जनहित व धार्मिक विषयों पर चर्चा

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




