जगतगुरु शंकराचार्य स्मृति महायज्ञ की तैयारियां तेज, 10 अगस्त को नई टिहरी में होगी चौथी बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 अगस्त। जगतगुरु शंकराचार्य की स्मृति में प्रस्तावित अष्टोत्तरसत महायज्ञ के आयोजन की तैयारियों को लेकर अष्टोत्तरसत लोक मंगल समिति, नई टिहरी की चौथी बैठक 10 अगस्त 2026 को सायं 4:00 बजे चौहान वेंडिंग प्वाइंट, नई टिहरी में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री खेम सिंह चौहान करेंगे।
समिति के संयोजक पंडित राजेंद्र प्रसाद चमोली ने सभी श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन को जनसहयोग से भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप मिला था। उसी समर्पण और सहभागिता के साथ इस बार भी जगतगुरु शंकराचार्य की स्मृति में प्रस्तावित अष्टोत्तरसत महायज्ञ के सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!