छात्रों से रूबरू हुए कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन, करियर निर्माण और सफलता के दिए गुरुमंत्र

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

छात्र संगठनों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया आश्वासन

ऋषिकेश, 06 अगस्त 2026 । विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में आयोजित छात्र संगठनों एवं छात्र-छात्राओं से संवाद कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने संवाद करते हुए उन्हें करियर निर्माण, लक्ष्य निर्धारण और व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण मंत्र दिए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और नवाचार को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।बैठक के दौरान कुलपति ने कहा कि पढ़ाई अपनी जगह बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ-साथ प्रयोगात्मक कार्य (Experiment), कौशल विकास और व्यावहारिक अनुभव भी उतने ही आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे आज से ही अपने भविष्य का लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ प्रयास करें।
कुलपति ने कहा कि मेहनत के बिना सफलता संभव नहीं है। भाग्य भी उसी का साथ देता है जो निरंतर प्रयास करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को हर शिक्षक के अनुभव से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा कि जब कोई छात्र जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल करता है, तो सबसे अधिक गर्व उसके गुरु और विश्वविद्यालय को होता है।
बैठक में छात्र संगठनों ने परिसर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को कुलपति के समक्ष रखा। सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनने के बाद कुलपति ने आश्वस्त किया कि छात्र हित से जुड़े सभी मुद्दों का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
इस दौरान कुलपति ने यह भी कहा कि भविष्य में शीघ्र ही ऋषिकेश परिसर में MCA और MBA जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. महाबीर सिंह रावत, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. विजय प्रकाश, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. हेमलता मिश्रा, मुख्य नियन्ता प्रो. धर्मेन्द्र तिवारी, छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, छात्रसंघ प्रतिनिधि रोहित राम, प्रियांशु, हिमांशु जाटव, मानव रावत सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!