रायवाला, देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मीडिया कोऑर्डिनेटर (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) एवं समन्वयक, डोईवाला निवासी श्री हरीश कोठारी ने आज रायवाला स्थित नृसिंह वाटिका आश्रम पहुंचकर भगवान नृसिंह देव के दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज, अध्यक्ष सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) से उनकी आत्मीय भेंट हुई। दोनों के बीच प्रदेश एवं समाज से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा हुई। स्वामी रसिक महाराज ने समाज में सकारात्मक संवाद, जनकल्याण एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
स्वामी रसिक महाराज ने श्री हरीश कोठारी के स्वस्थ, दीर्घायु, यशस्वी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भगवान नृसिंह देव एवं भगवान बदरी विशाल के श्रीचरणों में उनके मंगलमय जीवन और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर आश्रम के श्रद्धालु एवं गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।





