Ad image

वार्ड नंबर 8 में जनजागरण बैठक, 16 अगस्त की जनाक्रोश रैली को सफल बनाने पर बनी रणनीति

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 अगस्त। टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर नई टिहरी के वार्ड नंबर 8 में संघर्ष समिति के सदस्य डॉ. उम्मेद सिंह नेगी की अध्यक्षता में जनजागरण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 अगस्त को प्रस्तावित विशाल जनाक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल कॉलेज टिहरी की जनता की वर्षों पुरानी और जनहित से जुड़ी मांग है। इसके लिए सभी नागरिकों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर रैली में शामिल होने और आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क अभियान तेज करने और अधिक से अधिक लोगों को रैली से जोड़ने पर जोर दिया गया।
संघर्ष समिति के सदस्य डॉ. उम्मेद सिंह नेगी ने बताया कि 16 अगस्त की प्रस्तावित जनाक्रोश रैली में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लगातार आयोजित की जा रही जनजागरण बैठकों को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
बैठक में संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, नई टिहरी, बौराड़ी एवं कोटी कॉलोनी व्यापार मंडलों के अध्यक्षों, चंडी प्रसाद डबराल, त्रिलोक चंद रमोला, जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत, कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, आनंद सिंह बेलवाल, पी.एस. पोखरियाल, टी एम पुंडीर, पंकज तोपवाल, चिंतामणि, एम.एल. सेमल्टी , जे एन सेमवाल, एसएस नेगी, राहुल बुटोला तथा दर्शन लाल उनियाल सहित अनेक लोगों ने अपने विचार रखे और रैली को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!