उत्तरकाशी, 7 अगस्त। रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी के वाणिज्य विभाग द्वारा शुक्रवार को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विषय चयन प्रक्रिया तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. हिमांशु जोशी ने वाणिज्य विषय में उपलब्ध रोजगार एवं उच्च शिक्षा की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को विषय चयन, जेनेरिक पेपर तथा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत अध्ययन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।
विभाग की प्राध्यापिका डॉ. रोशनी रावत ने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के नियमों, 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति, ड्रेस कोड तथा महाविद्यालय में संचालित विभिन्न क्लबों की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन एवं नियमित अध्ययन पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
विभाग प्रभारी नताशा ने महाविद्यालय में संचालित एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स, ग्रीवेंस सेल सहित विभिन्न इकाइयों की भूमिका एवं उनसे मिलने वाले अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के लिए इन इकाइयों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में वाणिज्य संकाय के सभी प्राध्यापकों का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में विभाग प्रभारी ने सभी प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए वाणिज्य विभाग का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित: करियर अवसरों और महाविद्यालयीय व्यवस्थाओं से कराया परिचय

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




