Ad image

भाषण व निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौडी 2 जनवरी 2023। राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव, पौड़ी (गढ़वाल ) के अंग्रेजी विभाग में विभागीय परिषद् के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ( डॉ.) राकेश जोशी द्वारा किया गया।

प्रो जोशी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अति आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के सभी छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल सदस्यों के तौर पर हिंदी विभाग के सुरेश चंद्रा, समाजशास्त्र विभाग के आदित्य शर्मा, राजनीति विज्ञान के इंद्रपाल सिंह रावत, भूगोल विभाग के डॉ. दीपक कुमार व संस्कृत विभाग के डॉ. चंद्र बल्लभ नैनवाल उपस्थित रहे।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. प्रियंका, बी. ए. (द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान कु. शिवानी, बी. ए. (प्रथम सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान कु. गीता, बी.ए (प्रथम सेमेस्टर ) ने प्राप्त किया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में बी.ए. (प्रथम सेमेस्टर) की कु. गीता ने प्रथम, बी. ए. (प्रथम सेमेस्टर) की कु. शिवानी ने द्वितीय तथा बी.ए. (द्वितीय वर्ष) की कु. रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय के शिक्षणेतर कर्मचारियों में विक्रम सिंह रावत, उदयराम पंत, मनोज रावत, वीरेंद्र सिंह, धर्म सिंह ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!