टिहरी गढ़वाल 7 अगस्त। देवप्रयाग विधान सभा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडी स्थित बूथ संख्या-95 पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित सुनवाई में जारी किए गए सभी 95 नोटिसों का नियमानुसार निस्तारण कर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे इस अभियान का उद्देश्य निर्वाचन नामावली को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।
उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र-10 देवप्रयाग के बूथ संख्या-95 पर कुल 95 नोटिस जारी किए गए थे। इनमें 88 नोटिस विसंगति श्रेणी तथा 7 नोटिस अनमैपिंग श्रेणी से संबंधित थे।
उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्वयं बूथ पर उपस्थित रहे और सभी मामलों की एक-एक कर सुनवाई करते हुए उनका नियमानुसार निस्तारण किया गया। अभियान के तहत पात्र मतदाताओं का सत्यापन, त्रुटियों का सुधार तथा निर्वाचन नामावली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
उप जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले के सभी बूथों पर प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जा रहा है, ताकि आगामी चुनावों के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।
देवप्रयाग विधानसभा के बूथ-95 पर विशेष पुनरीक्षण अभियान सफल, सभी 95 नोटिसों का मौके पर निस्तारण

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




