भ्रामक निकली ‘एक शिक्षक’ वाली खबर, शिक्षा विभाग ने बताई हकीकत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

सुमनगांव स्कूल में 72 छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं तीन शिक्षक, स्मार्ट बोर्ड से भी हो रही पढ़ाई

टिहरी गढ़वाल 7 अगस्त। सोशल मीडिया, विभिन्न टीवी चैनलों और समाचार पत्रों में प्रकाशित “देश को 38 जवान देने वाले गांव के स्कूल में सिर्फ एक शिक्षक” शीर्षक वाली खबर को शिक्षा विभाग ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।

खंड शिक्षा अधिकारी, भिलंगना ने स्पष्ट किया कि राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सुमनगांव में वर्तमान समय में 72 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और विद्यालय में तीन शिक्षक नियमित रूप से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से आधुनिक तकनीक के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने पिछले वर्षों में राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस), मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति, उदयीमान खिलाड़ी योजना, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं तथा विज्ञान सेमिनार सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यह उपलब्धियां विद्यालय की प्रभावी शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रमाण हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी ने मीडिया और आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी समाचार का प्रसारण करने से पहले संबंधित विभाग से तथ्यों की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि समाज तक सही, प्रमाणिक और तथ्यपरक जानकारी ही पहुंचे।(खबर सूचना विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बनाई गई है, संपादक का इससे कोई लेना देना नहीं)

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!