Ad image

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में 9 से 11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 8 अगस्त। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 9 से 11 अगस्त तक सक्रिय से प्रबल मानसूनी गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।
9 अगस्त को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की भी संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
10 अगस्त को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
11 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र दौर की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 अगस्त के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश की गतिविधियां सक्रिय रहेंगी, जबकि 9 अगस्त की रात से 11 अगस्त की पूर्वाह्न तक बारिश के चरम पर रहने की संभावना है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!