अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियों को लेकर बैठक, व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 अगस्त। अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह रावत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक चौहान वेडिंग प्वाइंट हनुमान चौक में आयोजित की गई। बैठक में कथा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कार्यक्रम के बजट, प्रचार-प्रसार, श्रद्धालुओं के बैठने, भोजन-प्रसाद, यातायात तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय करने और सभी लोगों के सहयोग से तैयारियां आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
बैठक में नगर पालिका परिषद टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, संयोजक राजेंद्र चमोली, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, आनंद डोभाल, मदन सिंह चौहान, दिनेश चौहान, संजय ढौंडियाल, त्रिलोक चंद्र रमोला, भगवान चंद्र रमोला, सीताराम भट्ट, सतीश थपलियाल, नरोत्तम जखमोला, सूरत सिंह राणा, मायाराम थपलियाल, धनेश सोनी, जनार्दन ध्यानी, रामप्रकाश सेमवाल, विजयानंद डोभाल सहित समिति के कई सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!