राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में “स्वागत एवं विदाई समारोह” आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12अगस्त 2026। राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग के स्टाफ क्लब द्वारा मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य की अध्यक्षता में “स्वागत एवं विदाई समारोह” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन डॉ ओम प्रकाश ने किया। महाविद्यालय में नवागत शिक्षकों डा. इंदिरा जुगराण मैडम, डॉ. संतोष सर ,डॉ.अनिल कुमार सर , डॉ.मंजू भंडारी मैडम एवं डॉ. संध्या रावत मैडम का फूल-मालाओं से बना गुलस्ता से स्वागत किया गया, वहीं स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई।
नमामि गंगे नोडल डॉ सुबोध ने भी नमामि गंगे के स्मृति चिन्ह विदा प्राध्यापकों को भेंट किए।
स्टाफ क्लब के सदस्यों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। उनकी सेवा और समर्पण से ही छात्र भविष्य में देश का नाम रोशन करते हैं। विदाई लेने वाले गुरुजनों के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. महेशानंद नौटियाल सर ने अपने कार्यकाल में छात्र हित और शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किये, वे सभी के लिए प्रेरणा है। वही श्रीमती अर्चना धपवाल जी के प्राचार्य प्रभारी में रहते हुए अनुशासन और मार्गदर्शन की सराहना की। महाविद्यालय

कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और महाविद्यालय की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में महाविद्यालय प्राचार्य महोदय जी का अध्यक्षीय भाषण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम का समापन डॉ. लीना द्वारा प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकगण के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस अवसर पर समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!