उत्तराखंडविविध न्यूज़

व्यापार मंडल चंबा के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Please click to share News

खबर को सुनें

उप जिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार ने दिलाई शपथ

टिहरी गढ़वाल 7 नवम्बर 2024। उद्योग व्यापार मंडल चंबा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों को उप जिलाधिकारी टिहरी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

गुरुवार को उद्योग व्यापार मंडल चंबा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह वीसी गबर सिंह चौराहे में संपन्न हुआ। इस मौके पर संगठन के संरक्षक शशि भूषण भट्ट, अध्यक्ष बलवीर सिंह पुंडीर, सचिव धीरज रावत, कोषाध्यक्ष अमित चौहान एवं कार्यकारिणी सदस्यों को उप जिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर संगठन के लोगो का भी विमोचन किया गया। शपथ लेने के बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलवीर सिंह पुंडीर ने कहा कि संगठन का जो लोगो तैयार किया गया है उसको व्यापारियों के वाहन व दुकानों पर लगाया जाएगा ताकि उनकी पहचान हो सके। उन्होंने व्यापारियों के लिए एसडीएम से निशुल्क पार्किंग की मांग की, साथ ही यह भी कहा कि व्यापार सभा भवन का उन्हें स्वामित्व दिया जाए। इस मौके पर अतिथि के रूप में आए भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल, ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक शशि भूषण भट्ट, संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कंडारी और महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल ने भी विचार व्यक्त किए।

समारोह का संचालन व्यापार मंडल के संयुक्त महामंत्री संजय बहुगुणा ने किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष संजय रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज राणा, विक्रम सिंह पंवार, सुमना रमोला, पीयूष उनियाल, पूर्व प्रमुख सोहन सिंह नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साब सिंह सजवाण, मंडल अध्यक्ष भाजपा संदीप रावत, गबर सिंह नेगी मेला समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, कवि सोमवारी लाल सकलानी, निवर्तमान सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विकास रावत, विक्रम सिंह चौहान, रुकम सिंह नेगी आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!