Ad image

डेंगू से कुरान गांव के एक व्यक्ति की मौत: गांवों में जाकर टीम ने की डेंगू की जांच

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी – (ब्यूरो)

टिहरी जनपद में डेंगू से एक व्यक्ति की मौत खबर है। विकास खण्ड प्रतापनगर के कुरान गांव का मामला है। बताया जा रहा है कि बुधवार को उक्त ग्रामीण की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जॉलीग्रांट  स्थित हिमालयनअस्पताल में भर्ती किया था। जहां उसने देर रात दम तोड़ दिया। मृतक कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। 

इधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टिहरी झील से  सटे गांवों में डेंगू की दस्तक की सूचना मिलने के बाद गांवों में   जाकर वायरल से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया था। तीन लोगों के ब्लड सैंपल  लेकर जांच के लिए भेजा गया। टीम ने गांवों और झील के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!