सीआरपीएफ कैंप में सिपाही ने कंपनी कमांडर को मारी गोली, दोनों जवानों की मौत

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रांची: सीआरपीएफ कैंप में सिपाही ने कहासुनी में कंपनी कमांडर को गोली मार खुद को भी मारी गोली, दोनों जवानों की मौके पर ही मौत

  • कंपनी कमांडर और जवान के बीच कहासुनी
  • सिपाही ने कंपनी कमांडर को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली
  • दोनों की मौके पर ही मौत
  • खेलगांव परिसर पुलिस छावनी में तब्दील
  • कंपनी झारखंड इलेक्शन ड्यूटी में आई है

गढ़ निनाद समाचार, सोमवार 9 दिसंबर 2019
जीएनएस रांची: झारखण्ड रांची से बड़ी खबर आ रही है। इलेक्शन ड्यूटी में रांची के खेलगांव आये सीआरपीएफ कैंप में सोमवार सुबह फायरिंग से दो जवानों की मौत हो गई है। कैंप में सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर और सीआरपीएफ जवान के बीच कहासुनी होने पर सिपाही ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी, फिर जवान ने खुद को भी गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई दो जवानों की मौत के बाद यहां कैंप में अफरातफरी की स्थिति है। पूरा खेलगांव परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
दोनों मृतक छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी के जवान थे। गोली मारने वाला विक्रम राजवाड़े कंपनी जवान था और दूसरा मेला राम कुर्रे कंपनी कमांडर था
प्राप्तजानकारीकेअनुसार फोर्स की कंपनी छत्तीसगढ़ से झारखंड इलेक्शन ड्यूटी में आई थी। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर कंपनी के कैंप में कमांडर और सिपाही में बहस हुई। बहस के चलते सिपाही ने कमांडर को अपने राइफल से गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार दी.
गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी दीपक पांडे, खेलगांव थाने की पुलिस और कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!