खेल महाकुंभ में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी, 18 दिसम्बर 2019

जिला युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग नई टिहरी द्वारा आयोजित जनपदस्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने ख़ूब धमाल मचाया। विजयी टीमों व प्रतिभागियों को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया। 

जिला युवा कल्याण एवम प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश डिमरी ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन में शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग व खेल विभाग सहयोग कर रहा है।

टेबल टेनिस ब्वायज अंडर 12 में देवांश प्रथम, तरूत्र बिष्ट द्वितीय तथा कृष्णा सेमवाल तृतीय रहे। टीटी बालिका अंडर 14 में सिमरन विष्ट प्रथम, रियां कैंतुरा द्वितीय और मानसी परमार तृतीय रहे। बैडमिंटन बालक वर्ग एकल अंडर 14 में रजत बहुगुणा प्रथम, सुजीत मंडल द्वितीय व अमन राणा तृतीय रहे। बालिका एकल वर्ग अंडर 14 में खुशी सिन्सवाल प्रथम व सुष्मिता कौर द्वितीय रही। बैडमिंटन एकल बालक वर्ग अंडर 12 में शिवांश कोठारी प्रथम, ऋषभ द्वितीय और अक्षांश डोभाल तृतीय रहे। 

एकल बालिका वर्ग अंडर 12 में श्रेया रमोला प्रथम व आदिति कोठारी द्वितीय रही। बैडमिंटन डबल अंडर 14 बालक वर्ग में सुजल व सिद्वार्थ विजयी रहे। बालिका वर्ग अंडर 14 बैडमिंटन में समृद्धि व ईशा विजयी रहे। बैडमिंटन डबल अंडर 12 बालक वर्ग में लवीश रमोला व सक्षम नेगी विजयी रहे। बालिका वर्ग में हिमानी सजवाण और अनन्या राणा ने बाजी मारी। अंडर 14 बालिका वर्ग कबड्डी में चंबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खोखो अंडर 14 बालक वर्ग में चंबा प्रथम, थौलधार द्वितीय व प्रताप नगर तीसरे स्थान पर रहा। खोखो बालिका वर्ग में अंडर 14 में प्रताप नगर प्रथम, थौलधार द्वितीय व चंबा तीसरे स्थान पर रहा।

Share This Article
error: Content is protected !!