क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच फ्रेंडस क्लब के नाम

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

जीएनन्यूज़ * 27 जनवरी 2020

नई टिहरी: बौराड़ी स्टेडियम में स्व. राकेश सेमवाल की स्मृति में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच  फ्रेंडस क्लब ने जीता। मुख्य अतिथि एआरटीओ एन के ओझा व विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य गौतम बिष्ट ने विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच सम्राट क्लब व फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया। सम्राट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 187 रनों का विशाल स्कोर बनाया।  फ्रेंड्स क्लब ने तीन गेंदें शेष रहते टूर्नामेंट का फाइनल अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। 

विजेता टीम को 31 हजार की नकद धनराशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उप विजेता टीम को 15 हजार नकद व ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, पूर्व सभासद उर्मिला महर, जगदीश झिल्ड़ियाल, राजीव सिंह रावत, दीवान सिंह नेगी, मानवेन्द्र सिंह, मोहन सिंह रावत, आयोजक राजेश रावत, गौरव कठैत, गौरव पुंडीर, मानवेन्द्र शाह, राहुल चौहान, अरविंद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!