दहशत का पर्याय बना गुलदार मारा गया

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद ब्यूरो * 13 जनवरी 2020

श्रीनगर/रुद्रप्रयाग: आखिरकार शूटर जॉय हुकिल की गोली का निशाना बन ही गया आदमखोर गुलदार। रुद्रप्रयाग जिले की भरदार पट्टी के दो दर्जन से अधिक गाँवों के लोगों ने तब चैन की सांस ली होगी जब उन्हें पता चला कि आदमखोर गुलदार अब नहीं रहा। आखिर शूटर जॉय हुकिल  ने भी तीन दिन की तलाश के बाद चैन की सांस ली। गुलदार ने इस इलाके में अपना चौथा शिकार धारी गांव की 54 वर्षीय कल्पेश्वरी देवी को बनाया था। गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई थी। ग्रामीणों ने अब जाके चैन की सांस ली है। 

नरभक्षी गुलदार पिछले तीन महीने में सतनी, बांसी, पपड़ासू व धारी गांव में चार लोगों को निवाला बना चुका है, इसमें तीन महिलाओं व एक व्यक्ति शामिल हैं। वन विभाग ने पूर्व में ही गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया था। गुलदार के आदमखोर घोषित होने के बाद शूटर जाय हुकिल व लक्ष्मण सिंह लगभग एक महीने तक इस क्षेत्र में डेरा जमाए हुए थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!