Ad image

कैबिनेट मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत ने ली विभागों की समीक्षा बैठक

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 6 फरवरी 2020

रुद्रप्रयाग: आज रुद्रप्रयाग में रूद्रा कॉम्प्लेक्स स्थित सभागार में माननीय कैबिनेट मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत द्वारा विभागीय अधिकारियों से साथ विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली गयी। उक्त बैठक में श्रम, आयुष, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, पर्यावरण विभाग के अधिकारी मौजूद रहें। मंत्री द्वारा सम्बधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी विकास कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। 

मंत्री जी द्वारा फायर सेशन को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सभी जनता की सहभागिता से इस समस्या को काबू करने हेतु प्रयास करेंगे। साथ ही वनाग्नि को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने आयुर्वेद विभाग तथा होम्योपैथी विभाग जनता के बीच जाकर पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश भी दिये गये।

मंत्री द्वारा पहाड़ों की विषम परिस्थिति पर चर्चा करते हुए चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिये गये की पर्वतीय क्षेत्रों में आयुर्वेद तथा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से जन-जन तक बेहतर सेवा प्रदान कर अपनी सहभागिता को पूर्ण करने का हर संभव प्रयास करें।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!