Ad image

मुख्यमंत्री ने देवभूमिः चिकित्सा सेवा के सात वर्ष” पुस्तक का किया विमोचन

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद * 16 फरवरी 2020

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा आयोजित “देवभूमिः चिकित्सा सेवा के सात वर्ष” कार्यक्रम में  प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिशन लगातार सात वर्ष से उत्तराखण्ड के विषम भौगोलिक परिस्थिति में स्थित केदारनाथ, बदीरनाथ यमुनोत्री तथा अन्य दूरस्थ जगहो में अपनी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहा है, जो कि प्रशंसनीय कार्य है। कहा कि तीन साल पहले राज्य में डॉक्टरों की संख्या 1087 थी वह अब बढकर 2100 हो गयी है।  

मुख्यमंत्री ने बताया कि  देहरादून से गौचर तक हैली सेवा प्रारंभ की गई है। अब देहरादून से गौचर 40 मिनट तक पहुँचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पुस्तक “देवभूमिः चिकित्सा सेवा के सात वर्ष” का विमोचन भी किया। रावत ने स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन में  सराहनीय योगदान के लिये एम्स ऋषिकेश को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 हर्ष वर्धन, उत्तराखण्ड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्या, परमपूज्य श्री विजय कौशल महाराज, परमपूज्य माता मंगलाजी सह-सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ0 कृष्ण गोपाल, सह-सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री सुरेश सोनी आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!