कांडीखाल के जंगल में लावारिस शव बरामद

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार 8 फ़रवरी 2020
नई टिहरी: अभी अभी ग्राम पचांयत पाली की सहरद अरखुन्ड, कांडीखाल-श्रीनगर मार्ग के निकट जंगल में एक लावारिस शव मिला है। शव लगभग 10-15 दिन पुराना लग रहा है। थाना धनसाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव की कुछ महिलाएं सुबह घास लेने जंगल की ओर गयी थी कि उन्हें एक शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना थाने को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Share This Article
error: Content is protected !!