टिहरी गढ़वाल 2 नवम्बर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 6 नवंबर को देहरादून आगमन को लेकर भाजपा टिहरी विधानसभा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा कार्यालय नई टिहरी में विधानसभा प्रभारी सत्येंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ गृह मंत्री के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की सहभागिता और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनै, राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान, जाखणीधार प्रमुख राजेश नौटियाल, चंबा प्रमुख सुमन सजवाण, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरवान सिंह रावत एवं विनोद रतूड़ी, चंबा नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला, शरोज बहुगुणा तथा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक का संचालन नई टिहरी मंडल अध्यक्ष विजय कठैत ने किया। इस दौरान चंबा मंडल अध्यक्ष विनोद सुयाल, चंबा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री, जाखणीधार मंडल अध्यक्ष संदीप, जिला उपाध्यक्ष प्रेमदत्त सेमवाल एवं रामलाल नौटियाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद डोभाल, जिला मंत्री सुशील बहुगुणा, नई टिहरी मंडल मंत्री पवन शाह, शांतिप्रसाद खंडूरी, विमला खंडका, मधु भट्ट, सभासद उर्मिला राणा, अनीता कंडियाल, पूर्व प्रमुख शिवानी बिष्ट एवं आनंदी नेगी, आरती शेल्वान, सचिन तथा भगवती प्रसाद सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




