मुख्यमंत्री कल जनपद भ्रमण पर, डीपीसी निर्वाचन अग्रिम आदेशों तक स्थगित

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 19 मार्च 2020  

नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल की जिला योजना समिति के निर्वाचन-2020 हेतु 12 मार्च 2020 को जारी संशोधित सार्वजनिक सूचना एवं निर्धारित कार्यक्रमानुसार 24 मार्च 2020 को मतदान एवं मतगणना सम्पन्न करायी जानी थी। विगत दिवस 18 मार्च को जारी राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिलाधिकारी डा. वी. षणमुगम द्वारा कोरोना वायरस रोकथाम के सम्बन्ध में जारी एडवायजरी के परिपेक्ष्य में जिला योजना समिति के सामान्य निर्वाचन-2020 के तहत मतदान एवं मतगणना हेतु निर्धारित 24 मार्च 2020 की तिथि को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री कल जनपद भ्रमण पर

जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रदेश के मुख्यंमत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कल 20 मार्च 2020 को जनपद भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 20 मार्च को 10.15 बजे पूर्वाह्न जीटीसी हैलीपैड से हैलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10.35 बजे नरेन्द्र नगर स्थित ब्यासी हैलीपैड पंहुचेंगे जहां से श्री रावत कार द्वारा प्रस्थान कर 10.55 बजे मातृ आश्रय सिंगटाली, नरेन्द्र नगर पहुंचकर एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 

श्री रावत कार्यक्रम स्थल से 12.00 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 12.15 अपराह्न बजे ब्यासी हैलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से वे हैलीकाॅप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्थायें पूरी कर ली गई है।

Share This Article
error: Content is protected !!