सोशल मीडिया पर भूंकप को लेकर भ्रामक मैसेज वायरल करने पर अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़
चमोली, 28 अप्रैल,2020। सोशल मीडिया पर भूंकप को लेकर भ्रामक मैसेज वायरल करने पर चमोली में अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अभियुक्त की छानबीन की जा रही है।
सोमवार को सोशल मीडिया पर जनपद चमोली में 24 घंटे में रिक्टर स्केल पर 8.5 तीव्रता का भूंकप आने का फेक मैसेज वायरल किया गया।
इसमें बताया गया कि इसका केन्द्र पिथौरागढ होगा और चमोली में भारी नुकसान की आंशका है। यह सूचना एकदम भ्रामक व निराधार है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि इस सूचना से लोगों में भय व्याप्त हुआ है। दोषी व्यक्तियों की विरूद्व प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!