विद्या नारायण चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ0 डी पी जोशी द्वारा प्रधानमंत्री केयर फंड में 21000 रुपये का सहयोग

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

डॉ0 डी पी जोशी लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड के भूतपूर्व अध्यक्ष हैं

गढ़ निनाद न्यूज़ (जीएनएन) * 9 अप्रैल 2020

देहरादून: विद्या नारायण चैरिटेबल ट्रस्ट एक सामाजिक ट्रस्ट है जिसके माध्यम से अनेक होनहार गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं को सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही यह ट्रस्ट अनेक सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन समय-समय पर करता रहता है। वर्तमान में कोरोना वैश्विक आपदा के चलते ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉo डी पी जोशी भूतपूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड ने प्रधानमंत्री केयर फंड में आज दिनांक 9 अप्रैल को 21000 रूपए की धनराशि जमा की है।   

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉo डी पी जोशी ने बताया कि ट्रस्ट 2017 से संचालित किया जा रहा है। ट्रस्ट हर वर्ष सामाजिक कार्यो में प्रोत्साहन हेतु भूमिका निभाता है। सालाना लगभग 50000 रुपये की धनराशि गरीब – मेधावी छात्रों को आवंटित कर प्रोत्साहित भी करता है, और निकट भविष्य में भी ऐसे कार्यों में सहयोग प्रदान करता रहेगा। 

Share This Article
error: Content is protected !!