आपदाविविध न्यूज़

चमोली जिले के 11078 प्रवासियों की हुई घर वापसी

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 16 मई 2020

चमोली। कोरोना महामारी की वजह से प्रवासियों की घर वापसी जारी है। शनिवार को अहमदाबाद और राजस्थान के 460 प्रवासियों का गौचर पहुॅचने का सिलसिला शुरू हो गया है। 17 बसें गौचर पहुॅच चुकी है। आज देर रात तक सभी प्रवासी गौचर पहुॅच जाएंगे। विगत 3 मई से अब तक जिले के 11078 प्रवासियों की घर वापसी हो चुकी है। इसमें से 4532 प्रवासियों को राज्य सरकार ने बसों से चमोली पहुॅचाया है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार गौचर मेला मैदान में बनाए गए स्टेजिंग एरिया में सभी प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग, मेडिकल जाॅच एवं पूरा डाटा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई है। जिला प्रशासन ने जनपद में आने और जाने वाले सभी प्रवासियों के लिए गौचर में भोजन की व्यवस्था की है। यहाॅ पहुॅचने वाले सभी प्रवासियों को जिला प्रशासन द्वारा भोजन कराया जा रहा है और बसों से उनके गतंब्य स्थलों को पहुॅचाया जा रहा है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!