डीएम ने न्यायिक और राजस्व कार्यों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,पटल सहायकों एवं संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट नि्देश दिए कि कायों का समय पर निस्तारण सुनिश्रित करें ताकि कोई कार्य लंबित न रहे।

जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को रोस्टर के तहत अवैध शराब बिक्री एवं ओवर रेट बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गहनता से छपेमारी के आदेश दिए साथ ही बकाय राजस्व की वसूली में तेजी लाने को कहा।उन्होंने कहा पुलिस एवं एसडीएम भी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत भी चैकिंग अभियान चलाना सुनिश्चित करें।

अभियोजन विभाग के पुराने मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित उप जिला अधिकारियों को तहसील स्तर पर लगातार कोर्ट का संचालन करते हुए पुराने वादों, 143 मामले,305, सीमांकन, फौजदारी, वसूली, खतोनी, अंशदान एवं अन्य मामले का युद्ध स्तर पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह,अधीक्षण अभियंता के एस नेगी ,उप जिलाधिकारी आशीष , नीलू चावला मंजू राजपूत अंकित राज अल्केश नौटियाल,एआरटीओ सत्येंद्र राज, पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल के अलाव संबंधित तहसीलदार उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!