देवस्थानम् बोर्ड की बैठक में चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों की आजीविका को लेकर होगी सार्थक चर्चा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज * 15 मई 2020

पौड़ी: गढ़वाल मण्डल आयुक्त रविनाथ रमन ने कहा कि कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के वैश्विक महामारी के चलते इस बार चारधाम यात्रा प्रभावित हुई। महामारी को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्र सरकार ने पैकेज की घोषणा की है। राज्य को मिलने वाली पैकेज में से चारधाम यात्रा से जुडे़ लोगों को सहायता मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।

आयुक्त ने कहा कि दिनांक 22 मई 2020 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे देहरादून में देवस्थानम् बोर्ड की प्रथम बैठक आहुत की जायेगी। कोरोना वायरस कोविड 19 के महामारी के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित होने तथा चारधाम यात्रा से जुडे लोगों की आजीविका प्रभावित होने से उक्त विषय पर गम्भीरता से चर्चा करते हुए, उचित निर्णय लिया जायेगा। 

उन्होने समस्त गढ़वाल वासियों को कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण की चैन तोड़ने हेतु सामाजित दूरी का अनुपालन करने तथा अपने घरों पर ही रहने व आवश्यक काम होने पर ही मास्क, सैनिटाइज आदि का प्रयोग कर ही बाहर निकल ने को कहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!