Ad image

लम्बगांव पुलिस ने 2 शराब तस्कर दबोचे

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 23 दिसम्बर 2020

नई टिहरी। एसएसपी तृप्ति भट्ट द्वारा नशे के खिलाफ कड़े निर्देशों का असर दिखने लगा है।पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते 02 शराब तस्करों को दबोचा है। जिले में शराब तस्करो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम/ नशे की प्रवृति पर लगाम लगाने हेतु समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिग अभियान चलाया गया। 

अभियान के तहत थाना लम्बगांव पुलिस द्वारा अभियुक्त मुकेश लाल पुत्र स्वर्गीय श्री सिनक लाल निवासी पोखरी पट्टी भदूरा थाना लम्बगांव को 50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब तथा अभियुक्त किशन सिह पुत्र सबल सिह निवासी भेंगा पट्टी रैका थाना लम्बगांव को 50 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया है। दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!