राष्‍ट्रीय राजमार्गों पर 30 जून तक मरम्मत कार्य पूरा करने का निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 27 मई 2020
नयी दिल्ली (वार्ता)
। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण – एनएचएआई ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को सड़को की मरम्मत से जुड़ा काम 30 जून तक पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा है कि मानसून से पहले राष्ट्रीय राजमार्गों हर स्थिति में यातायात के लिए बेहतर बनाया जाना आवश्यक है।

एनएचएआई ने बुधवार को यहा जारी एक सूचना में कहा कि उसने अपने क्षेत्रीय अधिकारियों और परियोजना निदेशकों को कहा है कि वे मानसून के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्गों को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्गों को दुरुस्त करना सुनिश्चित करे।

प्राधिकरण ने क्षेत्रीय अधिकारियों को इन गतिविधियों के वास्ते तेजी से निर्णय लेने के लिए पर्याप्त वित्तीय अधिकार देते हुए सभी परियोजना निदेशकों को सलाह दी गई है कि वे विभिन्न राजमार्गों में गड्ढों, लीक करने और दरार आदि की पहचान कर राष्ट्रीय राजमार्गों को तत्काल ठीक करने के लिए कदम उठाएं।

एनएचएआई ने क्षेत्रीय नियमित रूप से काम पर नज़र रखने समयसीमा का ध्यान रखते हुए काम की प्रगति की खुद निगरानी करें और नियमित अंतराल पर प्राधिकरण को इस संबंध में सूचना देते रहे।
अभिनव
वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!