कांग्रेस ने मुकदमे वापसी को लेकर दिया सांकेतिक धरना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़,नई टिहरी 9 मई,2020।

कांग्रेस ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के विरुद्ध दर्ज मामले तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग एवम लॉक डाउन के नियमों का ध्यान रखते हुए सांकेतिक धरना दिया।

शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार द्वारा राजनैतिक द्वेष भाव के चलते बेहड़ पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री एवं मलसा गिरधरपुर के ग्रामीणों पर लॉक डाउन उलंघन का फर्जी केस दर्ज किया गया है। नौडियाल ने कहा कि मलसा गिरधरपुर गोलीकांड पुलिस की निष्क्रियता का ही परिणाम है। राजनीतिक दबाव के चलते ही पुलिस दोषियों को पकड़ने में दिलचस्पी नही ले रही है।

सांकेतिक धरना देने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, प्रदेश सचिव मुसर्रफ अली, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल,पंकज रतूड़ी आदि शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!