उत्तराखंड में सामने आए चार नए मामले, 67 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ नई टिहरी 9 मई,2020।

प्रदेश में कोरोना वायरस केमामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।आज चार नए मामले सामने आए हैं। चारों ऊधमसिंह नगर जिले से हैं। प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 67 तक पहुंच गया है। 

हालांकि इनमें से 47 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को भी कोरोना के दो नए मामले सामने आए थे, जिनमें एक हरिद्वार और एक ऊधमसिंह नगर से था। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में शनिवार को जिन सैंपलों की रिपोर्ट मिली है उनमें से चार पॉजिटिव आयी है। जबकि 217 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके साथ ही आज प्रदेश भर से 233 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!