पालिका चंबा के वार्ड सभासद प्रशांत उनियाल द्वारा किया गया मानवता का कार्य

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 30 मई 2020

नई टिहरी: कोरोनावायरस के संक्रमण के विरुद्ध अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रहे पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों /पर्यावरण मित्रों के लिए पालिका के वार्ड सभासद प्रशांत उनियाल द्वारा पालिका को पीपीई किट उपलब्ध कराई गई है। उनके द्वारा बताया कि पालिका के अधिकारी और कर्मचारी कोरोनावायरस के विरुद्ध जी जान से लगे हुए हैं और उन्हें सुरसिंगधार जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखा हुआ है वहां भी जाना पड़ रहा है। ऐसे में हमारे कर्मचारी अधिकारी संक्रमित ना हो उन्हें पीपीई सीट उपलब्ध कराई जा रही है।

उनियाल की इस पहल का पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला एवं अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी द्वारा सराहना करते हुए कहा है कि ऐसे सकारात्मक और मानवता को दर्शाने वाले कार्यों से ही हमारे देश की संस्कृति जिंदा है। 

इस अवसर पर पालिका के सभासद शक्तिप्रसाद जोशी, विकास बहुगुणा, रघुवीर सिंह रावत, पालिका के प्रधान लिपिक कृष्ण सेमवाल, सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह पंवार, शरद पुंडीर, ओमप्रकाश तिवारी, दिनेश तिवारी, बीना तोमर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!