Ad image

चम्बा पालिकाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर समस्याओं से कराया अवगत

Govind Pundir
1 Min Read
गढ़ निनाद समाचार
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 30 मई 2020

नई टिहरी: अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चंबा सुमना रमोला ने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल से शिष्टाचार भेंट कर पालिका की समस्याओं से भी अवगत कराया। 

अध्यक्ष ने कहा कि जिलाधिकारी जी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही जिले में सभी के मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। आपने अपने नाम के अनुरूप पूरे जिले में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को महामारी के विरुद्ध सक्रिय कर दिया है। इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

सुमना रमोला ने जिलाधिकारी को पालिका क्षेत्र की कई समस्याओं से भी रूबरू कराया। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल कुछ के समाधान के लिए दूरभाष पर बीआरओ को निर्देश भी जारी किए। 

मुलाकात के दौरान नगरपालिका चंबा के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी भी उपस्थित रहे और उनसे जिलाधिकारी महोदय द्वारा पालिका चंबा से संबंधित जानकारियां भी ली गई। जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कम हो जाने पर वह नगर पालिकाओं की समस्याओं का स्वतः निस्तारण का प्रयास करेंगे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!