आपदाविविध न्यूज़

चमोली में अबतक लगभग साढ़े पन्द्रह हजार प्रवासियों की वापसी

Please click to share News

खबर को सुनें

इनमें 9836 प्रवासी पास लेकर अपने निजी वाहनों से पहुॅचे गांव

गढ़ निनाद न्यूज़।

चमोली 22 मई,2020। कोरोना संकट के चलते प्रवासियों की घर वापसी लगातार जारी है। विगत 3 मई से अब तक के आंकडो पर नजर डाले तो चमोली जनपद में 15482 प्रवासी देश के विभिन्न राज्यों से घर आए है। चमोली में अब तक यूपी से 606, गुजरात से 366, राजस्थान से 623, मध्यप्रदेश से 55, हिमांचल से 191, दिल्ली से 931, पंजाब से 454, हरियाणा से 1135, महाराष्ट्र से 169,आन्ध्रप्रदेश से 158, दमनदीप से 18, जम्बू कश्मीर से 4, गोवा से 132, दादार एण्ड नगर हवेली से 149, तमिलनाडू से 16, पश्चिम बंगाल  से 1 तथा बिहार से 3 कुल 4710 प्रवासी घर पहुॅचे है। 

इसके अलावा उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं अन्य जनपदों से 10772 प्रवासी अपने घर पहुॅचे। 3 मई से अब तक 15482 प्रवासी घर पहुॅचे है। इसमें 5646 प्रवासियों को राज्य सरकार ने बसों से पहुॅचाया है। जबकि 9836 प्रवासी पास लेकर अपने निजी वाहनों से पहुॅचे है। 

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार गौचर मेला मैदान में बनाए गए स्टेजिंग एरिया में सभी प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग, मेडिकल जाॅच एवं पूरा डाटा तैयार किया गया है। गौचर से जिला प्रशासन द्वारा इन सभी प्रवासियों को उनके गतंब्य स्थलों तक पहुॅचाया गया है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!