Ad image

आईना दिखाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शर्मनाक : प्रियंका

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 19 जून 2020

नयी दिल्ली: (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार सच्चाई सामने लाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जो अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है।

श्रीमती गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया “उत्तर प्रदेश सरकार एफआईआर करके सच्चाई पर पर्दा नहीं डाल सकती। जमीन पर इस आपदा के दौरान घोर अव्यवस्थाएं हैं। सच्चाई दिखाने से इनमें सुधार संभव है लेकिन राज्य सरकार पत्रकारों पर, पूर्व अधिकारियों पर, विपक्ष पर सच्चाई सामने लाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करवा दे रही है जो शर्मनाक है।”

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमे कहा गया है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव में भूख से पीड़ितों पर स्टोरी करना स्क्रोल वेबसाइट की पत्रकार सुप्रिया पर भारी पड़ गया है। उसके खिलाफ वाराणसी के रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अभिनव, वार्ता


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!