Ad image

ब्रेकिंग: वाहन दुर्घटना में दो युवकों की मौत दो घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 17 जून 2020

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी से एक दुःखद खबर आ रही है। आज बुधवार दोपहर उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ विकास खंड के छोटी मणि गांव के नज़दीक एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौत की खबर है।

वाहन में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 वाहन के माध्यम से सीएचसी चिन्यालीसौड़ भर्ती कर दिया गया है। 

इस दुर्घटना में प्रमोद पुत्र शम्भू प्रसाद उम्र 27 वर्ष निवासी मुसडगांव,धनारी उत्तरकाशी तथा गबरु उम्र 30 वर्ष निवासी जाखन,टिहरी गढ़वाल की मौत हो गई है। जबकि आरुष पुत्र उपेंद्र सिंह राणा, निवासी बमणति चिन्यालीसौड़ और सूरज पुत्र जोत सिंह निवासी कोटद्वार,पौड़ी गढ़वाल गम्भीर रूप से घायल हैं।

राजस्व पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद एक कार चिन्यालीसौड़ से घनसाली जा रही थी। जो छोटी मणि गांव के पँजियाना नामे तोक के समीप अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!