नाकोदर-अमृतसर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को केंद्र की मंजूरी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नयी दिल्ली, 2 जून (वार्ता) केंद्र  ने पंजाब सरकार की मांग स्वीकार करते हुए नाकोदर से अमृतसर शहर तक ग्रीनफील्ड सम्पर्क-मार्ग विकसित करने का फैसला लिया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को यहां एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में यह जनकारी देते हुए बताया कि  दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेसवे के हिस्से के रूप में सुल्तानपुर लोधी, गोइंदवाल साहिब, खादूर साहिब होते हुए नाकोदर से अमृतसर तक नये ग्रीनफील्ड सम्पर्क-मार्ग बनाने की मांग स्वीकार की गई है।

उन्होंने कहा कि अमृतसर से गुरुदासपुर तक की सड़क को भी विकसित कर इसे पूरी तरह से सिग्नल मुक्त करने का फ़ैसला लिया गया है। इस मार्ग के निर्माण से यात्री नाकोदर-गुरुदासपुर से आगे सड़क मार्ग से अमृतसर तक भी जा सकेंगे।  

 मंत्री ने कहा कि यह ग्रीनफील्ड मार्ग न केवल अमृतसर शहर के लिए बल्कि सुल्तानपुर लोधी, गोइंदवाल साहिब, खादूर साहिब तथा हाल ही में विकसित डेरा बाबा नानक, करतारपुर साहब अंतरराष्ट्रीय गलियारा के लिए भी सबसे छोटा और वैकल्पिक एक्सप्रेस सम्पर्क-मार्ग उपलब्ध कराएगा।

अभिनव, वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!